Maiya Samman Yojana Rs 7500: झारखण्ड में मंईयां सम्मान योजना की 7500 रुपये की बकाया राशि को लेकर एक बड़ी अपडेट निकल कर आ रही है। वैसे लाभुक जिनको अभी तक मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रु7500 की राशि प्राप्त नहीं हुई है उनके लिए अच्छी खबर है, झारखण्ड सरकार ने राज्य की सभी महिलाओं को मार्च तक का बकाया राशि 7500 रुपये देने का निर्णय लिया है जिसे झारखण्ड कैबिनेट में पास भी कर दिया गया है। अब वैसे महिलाएं जिनका आधार लिंक नहीं है या DBT चालू नहीं है उन्हें भी मार्च महीने का बकाया राशि का पैसा एक साथ 7500 रुपये भुगतान किया जायेगा जिसके लिए झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी महिलाओं के लिए आधिकारिक तौर पर घोषणा कर भी दी है, परन्तु इसके लिए कुछ शर्ते निर्धारित है जिसे सभी लाभुकों के लिए जानना बेहद जरूरी है।
Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Rs 7500 |
योजना का नाम | मईयाँ सम्मान योजना |
योजना शुरू की गई | झारखण्ड सरकार द्वारा |
लाभ्यर्थी | झारखंड की 18-50 वर्ष की महिलाएं |
लाभ की राशि | रु2500 प्रति माह |
बकाया राशि की भुगतान की तिथि | 31 मार्च 2025 तक |
कुल बकाया राशि | रु7500 |
कुल लभ्यार्थिओं की संख्या | 59 लाख |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |

आधार लिंक नहीं होने पर भी मिलेंगे 7500 रुपये
राज्य के सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से बड़ा तोहफा दिया है आपको बता दें झारखण्ड कैबिनेट ने मार्च 2025 तक मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि लाभुक के बैंक खाता को आधार से लिंक नहीं होने पर भी दिये जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही अब वैसे लाभुक जिनका बैंक खातों में आधार लिंक नहीं है या उनके खातें में DBT चालू नहीं था उन्हें भी मार्च माह का बकाया राशि रु7500 दिया जायेगा, आपको बताते चलें की वर्तमान में बैंक खातों में आधार लिंक नहीं होने की वजह से लगभग 20.60 लाख लाभुकों का भुगतान रोका गया था परन्तु कैबिनेट के निर्णय के बाद अब मुख्यमंत्री मंईयां योजना के सभी लाभुकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को 31 मार्च तक मिलेगी बकाया राशि
झारखण्ड कैबिनेट के इस निर्णय के बाद मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के वैसे लाभुक जिनका बैंक खाता आधार से नहीं जुड़ा है उन्हें भी 31 मार्च तक बकाया राशि मिल जायेगी जिसके लिए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा सभी जिलों को पत्र भेजा जायेगा दिया गया है, सभी जिलों में बकाया राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, राज्य में ऐसे कुल 20.60 लाख महिलाएं है जिन्हें अब तक 7500 रुपये नहीं मिले हैं उन सबको 31 मार्च 2025 तक बैंक खातें में पैसे मिल जायेंगे।
1 अप्रैल 2025 से इस नियम के तहत भेजे जायेंगे पैसे
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता के बिना करने के लिए योजना में आंशिक संशोधन किया गया कैबिनेट ने महिला एवं बाल विकास विभाग के संकल्प में संशोधन करते हुए एक बड़ा फैसला लिया जिसके तहत सभी लाभुक को आधार लिंक सिंगल बैंक खाता के बिना भी भुगतान करने अवधि को दिसम्बर 2024 से मार्च 2025 करने का फैसला किया, लेकिन इसके बाद यानी अप्रैल 2025 से आधार लिंक सिंगल बैंक खाता के माध्यम से ही लाभुक को भुगतान करने का निर्णय लिया लिया गया है, यानि वैसे लाभुक जिनका बैंक खाते में आधार लिंक नहीं है उन्हें मार्च 2025 तक रु7500 का भुगतान किया जायेगा लेकिन लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने पर अप्रैल माह से उनको योजना का लाभ मिलना बंद हो जायेगा जिसके लिए राज्य सरकार ने कैबिनेट में संशोधन बिल भी पास कर दिया है।
Maiya Samman Yojana Payment Update Rs 7500

यह भी पढ़ें:-
- सिर्फ 2 मिनट में ऐसे चेक करें DBT चालू है या बंद, मिलेंगे 7500 रुपये
- अगले 03 दिनों के अंदर भेजें जायेंगे 20 लाख महिलाओं के खातें में ₹7500
- झारखण्ड में मुख्यमंत्री सारथी योजना की शुरुआत, मिलेंगे रु1500 हर महीने
Important Links
Official Website | Click Here![]() |
FAQ’s
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को मार्च महीने की बकाया राशि कब मिलेगी?
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को 31 मार्च तक बकाया राशि झारखण्ड का भुगतान किया जायेगा।
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को मार्च महीने की कितनी राशि दी जाएगी?
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को मार्च महीने की रु7500 राशि दी जाएगी।
Conclusion
दोस्तों आज की इस आर्टिकल में आपको Maiya Samman Yojana Rs 7500 के बारे में बताया है मुझे उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी मिल गई होगी, लगातार इसी तरह के अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जल्द से जल्द जुड़ जायें धन्यवाद।