Maiya Samman Yojana Rejected List 2025: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां समान योजना अंतर्गत लाभुकों का सत्यापन के दौरान राज्य के कुल 2,97,301 लाभुकों के डाटा सत्यापन में सही नहीं पाया गया जिस कारण इन सभी महिलओं का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है, साथ ही इन लाभुकों की जनवरी से मार्च तक की राशि फिलहाल रोक दी गयी है। अब इन लाभुकों को अप्रैल माह से बैंक खातें में पैसे नहीं भेजे जायेंगे जिसके लिए सरकार ने जिला अनुसार लिस्ट भी जारी कर दिया है।
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के भौतिक सत्यापन के पश्चात् राज्य के लाभुकों का डाटा प्रस्तुत किया गया जिसमें बताया गया है की “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां समान योजना” की 2,97,301 लाभुकों के डाटा सत्यापन में सही नहीं पाया गया, इसलिए इन लाभुकों की जनवरी से मार्च तक की राशि फिलहाल होल्ड पर है, वहीं कुल 53,64,490 लाभुकों डाटा सही पाया गया है जिसके आधार पर जनवरी से मार्च तक राशि उन्हें उपलब्ध करा दी गई है।
Maiya Samman Yojana Update 2025: Overview
Post Name | Maiya Sammaan Yojana Rejected List 2025 |
Yojana Name | Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Jharkhand |
State for | Jharkhand |
Category | Sarkaari Yojana |
Beneficiary | 18-50 Years All Woman’s |
Benefit | Rs.2500 Monthly |
Total Beneficiary | 53,64,490 |
Total Rejected Beneficiary | 2,97,301 |
Next Installment Payment Date | 25 April 2025 |
Total Amount Credit | Rs.2500/- |
Payment Mode | DBT (Direct Benefit Transfer) |
Official Website | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |

Maiya Samman Yojana Rejected List 2025
झारखण्ड सरकार ने माइयाँ सम्मान योजना का सत्यापन का डाटा जारी किया है जिसके अंतर्गत राज्य के 2.97 लाख आवेदकों का डाटा मिसमैच पाया गया। प्रस्तुत डाटा के आधार पर राज्य के 10 जिले ऐसे हैं जहां दो लाख से अधिक लाभुकों का डाटा सत्यापन में फेल हो गया है तथा दो जिलों में 30 हजार से अधिक जबकि तीन जिलों में 20 हजार से अधिक लाभुकों का डाटा सत्यापन में फेल हो गया है, वहीं राज्य के पांच जिलों में ऐसे लाभुकों की संख्या 15 हजार से अधिक है जिनके द्वारा जमा किया गया कागजात रिकार्ड से मैच नहीं कर रहा है।
इसके अलावा लाभुकों के फॉर्म और कागजात में दी गई कुछ जानकारियां भी गलत हैं। झारखण्ड में धनबाद ऐसा जिला है जंहा सबसे अधिक लाभुकों के कागजात सत्यापन में गलती पाई गयी है। धनबाद में जनवरी से मार्च तक 3,61,253 लाभुकों को मंईयां सम्मान की राशि दी गयी है. यह दिसंबर की तुलना में 38,777 कम है इन लाभुकों की राशि फिलहाल होल्ड पर है इसके अलावा पाकुड़ में 32,408 लाभुकों का कागजात सत्यापन में फेल हो गया है। इन सभी लाभुकों को आवेदन में सुधार के लिए कुछ आवश्यक नियम और निर्देश दिए गए है जिनका सम्पूर्ण जानकारी निचे दी गई है।
Maiya Samman Yojana Rejected List 2025 District Wise Data Report
जिला का नाम | लाभुकों की संख्या |
---|---|
धनबाद | 38,777 |
पाकुड़ | 32,408 |
गोड्डा | 25,671 |
पूर्वी सिंहभूम | 23,891 |
देवघर | 20,590 |
रांची | 19,764 |
हज़ारीबाग | 19,651 |
पलामू | 18,482 |
गिरिडीह | 15,611 |
दुमका | 15,195 |
बोकारो | 11,295 |
सरायकेला | 9,991 |
लोहरदगा | 9,033 |
गुमला | 8,937 |
लातेहार | 8,867 |
प. सिंहभूम | 9,632 |
जामताड़ा | 6,340 |
गढ़वा | 6,141 |
सिमडेगा | 3,956 |
कोडरमा | 3,778 |
रामगढ़ | 3,774 |
खूंटी | 2,514 |
साहेबगंज | 1,105 |
सत्यापन के दौरान जिन लाभुक के कागजात सही नहीं पाये गये उन्हें करना होगा यह काम
झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री माइयाँ सम्मान योजना का सत्यापन डाटा जारी करते हुए बताया है की वैसे लाभुक जिनका सत्यापन के दौरान कागजात सही नहीं पाये गये हैं, उन्हें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं प्रखंड कार्यालयों में तथा शहरी क्षेत्र की महिलएं अंचल कार्यालयों में अपने जरूरी कागजात दोबारा जमा कर सकती हैं जिसके बाद उन लाभुकों का जमा किये गए कागजात के आधार पर पुनः सत्यापन शुरू किया जायेगा यदि सत्यापन के दौरान लाभुकों का डाटा सही पाया जाता है तो इन्हें बकाया राशि का भुगतान कर दी जायेगी।
Jharkhand Maiya Samman Yojana Update 2025 Live Update

यह भी पढ़ें:-
- हेमंत सोरेन का बड़ा एलान अब लाभुकों को एक साथ मिलेंगे ₹5000
- हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश इस दिन आएगा अप्रैल माह का पैसा
- मंईयां सम्मान योजना आवेदन में सुधार कराएं और पाएँ रु10,000 राशि
Important Links
Official Website | Click Here |
Sarkaari Yoajan Update | Click Here |
Related FAQ’s
माइयाँ सम्मान योजना भौतिक सत्यापन के दौरान कितना लाभुकों का नाम काटा गया?
माइयाँ सम्मान योजना भौतिक सत्यापन के दौरान राज्य भर में कुल 2.97 लाख लाभुकों का नाम काटा गया है।
Conclusion
दोस्तों आज की इस आर्टिकल में आपको Maiya Samman Yojana Rejected List 2025 के बारे में बताया है मुझे उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी मिल गई होगी, लगातार इसी तरह के अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जल्द से जल्द जुड़ जायें धन्यवाद।