Maiya Samman Yojana 2nd Phase Payment Update: दूसरे चरण में 79 लाख महिलाओं के खाते में भेजे गए पैसे, लिस्ट जारी यंहा से देखें

Maiya Samman Yojana 2nd Phase Payment Update: मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना को लेकर लाभकों के लिए एक नवीनतम अपडेट सामने निकल कर आ रह है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल माह की सम्मान राशि दूसरे चरण में लाखो महिलाओं के बैंक खातों में भुगतान कर दी गई है। इस बार जिन महिलाओं की अप्रैल माह की किस्त छूट गई थी, उन्हें इस बार दूसरे चरण में शामिल कर पैसे भेजा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

रांची जिले में लाभुकों को दूसरे चरण में कुल 79 हजार लाभुकों के बैंक खाते में 2500 रुपये की राशि का भुगतान किया गया जिसे पाने के बाद महिलाएं काफी खुश नजर आ रही है और एक बार फिर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सराहना की है।

Maiya Samman Yojana 2nd Phase Payment Update
Maiya Samman Yojana 2nd Phase Payment Update

मंईया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उसे आत्मनिर्भर करना है जिसके लिए सरकार की और से बड़ी संख्या में राशि का भुगतान किया जा रहा है। पात्र महिलाओं को सरकार चुन-चुन कर सम्मान राशि का भुगतान कर रही है जिससे राज्य की कोई भी गरीब और असहय महिला इस योजना से वंचित न रहे इसके लिए सरकार ब्लॉक के अनुसार सहयोग राशि ट्रांसफर की डाटा भी प्रस्तुत कर रही है।

Maiya Samman Yojana 2nd Phase Payment Update

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में कुल 79 हजार 553 लाभुकों को दूसरे चरण में अप्रैल माह की 9 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 की राशि का भुगतान किया गया। सभी लाभुकों के बीच आधार लिंक बैंक खाते में 9 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 की राशि का भुगतान किया गया है। ये सभी वैसी महिला लाभुक है जिनका आधार लिंक बैंक खाते में नहीं हुआ था परन्तु अब इनका आधार लिंक का कार्य पूरा कर लिया गया है।

इसके साथ ही जिले के उपयुक्त ने लाभुकों से आग्रह किया है की यदि आपके खाते में अभी तक मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि आधार लिंक नहीं होए के वजह से रुकी है तो आप जल्द से जल्द आधार लिंक करा लें, आधार लिंक का कार्य पूरा होते ही तुरंत आपके खाते में भी सम्मान राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

इससे पहले चार जून को जिले में प्रथम चरण में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ एक लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया था। दोनों चरणों में अब तक 4 लाख 19 हजार 616 लाभुकों के बीच 104 करोड़ 90 लाख 40 हजार की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है।जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है, लाभ के लिए उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ऐसेलाभुकों से अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की है, ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जा सके।

लाभुकों का भौतिक सत्यापन का होना अनिवार्य

रांची जिला के उपायुकत मंजूनाथ भजंत्री ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बारें में जानकारी देते हुए कहा की अभी भी जिले में भौतिक सत्यापन का कार्य चल रहा है। भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद लाभुकों को योजना का राशि ट्रांसफर किया जाएगा। वैसे महिला लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन अभी भी लंबित है, वह अपने नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर भौतिक सत्यापन का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर ले ताकि उनके इस योजना का लाभ मिलता रहे।

दूसरे चरण में प्रखंड अनुसार लाभुकों की दी गई राशि का विवरण

प्रखंड का नामकुल लाभुक
अनगड़ा2790
अरगोड़ा शहरी3067
बड़गाईं शहरी2310
बेड़ो4291
बुंडू1725
बुंडू नगर पंचायत690
बुड़मु3166
चान्हो3648
हेसल शहरी4557
इटकी2052
कांके4933
कांके शहरी348
खलारी2103
लापुंग2618
मांडर4348
नगड़ी3764
नगड़ी (नगर निगम)2272
नामकुम3524
नामकुम (नगर निगम)2372
ओरमांझी3138
राहे1716
रातू3731
सिल्ली4370
सोनाहातू2073
तमाड़3767
शहर (नगर निगम)6180

यह भी पढ़ें:-

Important Link

Beneficiary LoginClick HereNew icon
Official WebsiteClick Here

FAQ’s

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मई ओर जून का पैसा कब आएगा?

झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की मई ओर जून माह की सम्मान राशि एक साथ 5,000 रुपये 30 जून 2025 तक हस्तांतरित कर दी जाएगी।

Conclusion

दोस्तों आज की इस आर्टिकल में आपको Maiya Samman Yojana 2nd Phase Payment Update के बारे में बताया है मुझे उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी मिल गई होगी, लगातार इसी तरह के अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जल्द से जल्द जुड़ जायें धन्यवाद।

Leave a Comment