Jharkhand Maiya Samman Yojana Update 2025: राज्य के 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को एक तरफ मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत दी जाने वाली नौवीं और दसवीं किस्त की राशि का इंतजार है, तो वंही दूसरी तरफ इस योजना का फर्जी लाभ उठाने वाले लाभुकों पर झारखण्ड सरकार बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में 5.46 लाख लाभुकों के नाम फिर से सूचि से हटा दिया है। इनमें से करीब दो लाख लाभुकों का डेटा मिसमैच है वंही इन इन लाभुकों ने अभी तक अपना जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं और न ही बैंक खाते को आधार से लिंक करने के बारे में कोई जानकारी दी गई है अब इन्हें अप्रैल और मई महीने की एक साथ दी जाने वाली रु5000 राशि नहीं दिया जायेगा।
Name of The Post | Jharkhand Maiya Samman Yojana Update 2025 |
Name of The Yojana | Maiya Samman Yojana |
Yojana Stated By State | Jharkhand |
Cateogry | Sarkaari Yojana |
Benefits | Rs. 2500 Every Month |
9th, 10th Installment Date | 15 May 2025 |
Payment Amount | Rs. 5000/- |
Official Website | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |

Jharkhand Maiya Samman Yojana Update 2025
मंईयां सम्मान योजना को लेकर झारखंड की महिलाओं क लिए एक बड़ा अपडेट सामने निकल कर आ रही है जैसा की आपको मालूम होगा सरकार ने इस योजना को लेकर स्पष्ट रूप से घोषणा कर दी है की अब केवल उन्ही लाभुकों को पैसा खातें में ट्रांसफर किये जायेंगे जिनका बैंक आधार से लिंक हो। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार की ओर से जारी डाटा के अनुसार राज्य में सभी जिलें को मिलाकर कुल 51 लाख ऐसी महिलाओं की पहचान हो पायी है जिनका बैंक से आधार लिंक हो चूका है, परन्तु अभी तक राज्य में लगभग 5.46 लाख ऐसी महिलाएं है जिनका बैंक खाता से अभी तक आधार लिंक नहीं हुआ है। इन सभी लाभुकों को अब अप्रैल ओर मई माह की सहयोग राशि उनके बैंक खाते में नहीं भेजी जाएगी इसके साथ ही इन लाभुकों का इस योजना से लिस्ट में नाम हटा दिया जायेगा।
Maiya Samman Yojana Scheme Details 2025
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत राज्य की 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के स्तर में निरंतर सुधार, महिला सशक्तीकरण, उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत लाभुकों को 2,500/- रूपये प्रतिमाह की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
जानिए किन महिलाओं को नहीं मिलेगा मंईयां योजना का लाभ
- इस योजना की राशि उन महिलाओं को नहीं दी जाएगी, जिनके परिवार के सदस्य इनकम टैक्स देते हैं या फिर परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी में है, तो भी उन्हें ये योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
- जिनका खाता ईपीएफ में है यानि इम्पलॉई प्रोविडेंड फंड में है और पैसा इसमें कटकर जा रहा है, उन्हें भी इस योजना का फायदा नहीं मिलेगी.
- जिन परिवारों में कोई सदस्य पूर्व या वर्तमान सांसद, विधायक है, उन्हें भी मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं दी जाएगी.
- जिन महिलाओं को पेंशन मिलती है य फिर उनके पति को पेंशन मिल रहा है उन्हें भी इस योजना का फायदा नहीं मिलेगी.
- अगर किसी का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उन्हें भी इस योजना से हटाया जा सकता है.
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं का एक खाता होना जरूरी है।
Maiya Sammana Yojana 9th 10th Installment Date
झारखण्ड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के अंतगत दी जाने वाली अप्रैल और मई माह की सहयोग राशि का आवंटन सभी जिलों के प्राप्त आकड़ें के आधार पर कर दिया है। मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों के लिए खुशबरी है मंईयां सम्मान योजना की 9वीं ओर 10वीं क़िस्त का राशि 15 मई 2025 से सभी जिले के योग्य लाभुकों के बैंक खाते में पैसे भेजे जायेंगे।
वैसी महिलाएं जिन्हें जनवरी, फ़रवरी और मार्च माह की राशि रु7500 बैंक खाते में प्राप्त हो गयी है उन्हें अप्रैल और मई माह का पैसा एकसाथ रु5000 दिए जायेंगे और वैसी महिलाएं जिन्हें अब तक 7500 रूपये किस्त की राशि नहीं मिली थी उन्हें भी इस बारे उनके बैंक खाते में यह राशि भेजी जाएगी।
5000 रूपए प्राप्त नहीं हुए तो क्या करें ?
यदि आप मंईयां सम्मान योजना का योग्य लाभुक हैं और आपका दस्तावेज सही हैं फिर भी आपके खाते में इस योजना की सहयोग राशि प्राप्त नहीं होती हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कभी कभार तकनीकी कारणों की वजह से भुगतान में देरी होती है। इसलिए आप कम से कम 2-3 दिन इंतजार करें और फिर भी पैसा न आए तो अपने पंचायत कार्यालय या प्रखंड कार्यालय जाकर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-आज से महिलाओं के खातें में भेजे जायेंगे मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रु5000 की राशि
Important Links
Official Website | Click Here![]() |
FAQ’s
Jharkhand Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Date
15 May 2025
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Amount?
Rs. 5000
Conclusion
दोस्तों आज की इस आर्टिकल में आपको Jharkhand Maiya Samman Yojana Update 2025 के बारे में बताया है मुझे उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी मिल गई होगी, लगातार इसी तरह के अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जल्द से जल्द जुड़ जायें धन्यवाद।