Maiya Samman Yojana 5th Installment Date 2024: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर झारखण्ड के सभी महिलाओं के लिए बहुत बड़ी अपडेट निकल कर आ रही है, यदि आप भी झारखण्ड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना-2024 का फॉर्म भरें है और 5वीं क़िस्त (2500 रुपये) का इंतजार कर रहे है तो यह अपडेट केवल आपके लिए है जी हाँ झारखण्ड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 5वीं क़िस्त जारी करने की आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी गई है। झारखण्ड में पुनः सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मंईयां सम्मान योजना की 5वीं क़िस्त दिनांक 11 दिसंबर 2024 को भेज दी जाएगी।
Jharkhand Maiya Samman Yojana 2024 Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 5th Installment Date 2024 |
योजन का नाम | Mukhymanti Maiya Samman Yojana (मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना) |
राज्य का नाम | झारखण्ड |
योजना शुरू होने की तिथि | 01 जुलाई 2024 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना का उदेश्य | महिलाओं एवं लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना |
लाभ्यर्थी | राज्य के समस्त 18 से 50 वर्ष की महिलाएँ एवं लड़कियाँ |
प्रोत्साहन राशि | रु2500 प्रति महीने |
5वीं क़िस्त जारी होने की तिथि | 11 दिसंबर 2024 |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |

Maiya Samman Yojana 5th Installment Date 2024
झारखण्ड सरकार द्वारा झारखंड की महिलाओं के खाते में 11 दिसंबर 2024 को मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त की राशि 2500 रुपये भेज दी जायेगी। झारखण्ड विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट की अंतिम बैठक में हेमंत सरकार ने 2500 रुपये देने का फैसला लिया था। अब सरकार बनने के बाद कल्याण विभाग 2500 रुपये भेजने की तैयारी में जुट गई है। झारखण्ड में पुनः हेमंत सोरेन की नयी सरकार बनने के बाद इस योजना का महत्व और बढ़ गया है। संभावना जतायी जा रही है कि 11 दिसंबर को पांचवीं किस्त की राशि भेज दी जायेगी। इस योजना के तहत राज्य के कुल 57 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 2500-2500 रुपये भेजे जायेंगे।
मंईयां सम्मान योजना 5वीं क़िस्त की तारीख घोषित

मंईयां सम्मान योजना क्या है?
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखण्ड सरकार का एक कल्याणकारी योजना है जिसे विशेषतौर पर राज्य की 18 वर्ष से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं की अधिक स्थिति में सुधार के उदेश्य से शुरू किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक माह वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। शुरू में इस योजना के तहत हर महिला को 1000 रुपये दिए जा रहे थे, लेकिन झारखण्ड में दुबारा हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद इसे बढाकर 2500 रुपये कर दिया गया है।
मंईयां सम्मान योजना के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
- झारखण्ड की निवासी हों।
- आवेदन के समय महिला 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हो तथा 50 वर्ष से कम आयु की हो।
- आवेदिका का आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता हो।
- आवेदिका का मतदाता पहचान पत्र हो।
- आवेदिका का आधार कार्ड हो।
- आवेदिका का परिवार झारखण्ड राज्य के अंत्योदय अन्न योजना कार्ड पीला राशन कार्ड/गुलाबी राशन कार्ड/सफेद राशन कार्ड/ हरा रंग का राशन कार्ड धारी हो।
- आवेदिका का पति या उसके परिवार में कोई सरकारी पद पर कार्यरत ना हो।
यह भी पढ़ें:-
- राँची में 03 दिसंबर को लगेगा भर्ती कैंप 335 पदों पर होगी सीधी नियुक्ति
- 04 दिसंबर को झारखण्ड में 150 पदों पर बिना परीक्षा होगी भर्ती
- झारखण्ड के सभी जिले के सिविल कोर्ट में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती
Important Links
Maiya Samman Yojana Form | Download![]() |
Official Website | Click Here |
Important FAQ’s
मंईयां सम्मान योजना की 5वीं क़िस्त किस दिन आएगा?
मंईयां सम्मान योजना की 5वीं क़िस्त 11 दिसंबर 2024 को जारी किया जायेगा।
मंईयां सम्मान योजना की 5वीं क़िस्त की राशि कितना मिलेगा?
2500 रुपये
Conclusion
दोस्तों आज की इस आर्टिकल में मैं आपको Maiya Samman Yojana 5th Installment Date 2024 के बारे में बताया है मुझे उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी मिल गई होगी, लगातार इसी तरह के अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जल्द से जल्द जुड़ जायें धन्यवाद।