Jharkhand Police Running Date 2025: झारखंड में पुलिस कांस्टेबल के 4919 पदों पर भर्ती को लेकर नियुक्ति की प्रकिया जल्द ही शुरू होने वाली है जिसके लिए झारखंड सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। वैसे अभयर्थी जो झारखंड पुलिस भर्ती के लिए आवेदन दिए है और पुलिस भर्ती का दौड़ का इंतजार कर रहे है उनके लिए खुशखबरी है। झारखंड उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में झारखंड में पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है, उन्होंने कहा है की राज्य में कुल 4919 पदों पर सिपाही बहाली के लिए वर्ष 2024 में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था परन्तु दौड़ प्रक्रिया में एक अच्छी नियमावली न होने की वजह से बहाली प्रक्रिया स्थगित कर दी गयी थी।
परन्तु अब सभी समस्याओं को देखते हुए नयी नियमावली भी जारी कर दी गई है। उन्होंने आगे यह भी कहा की पूर्व की नियमावली के चलते पीछे साल दौड़ते-दौड़ते कई अभियार्थी भगवन के प्यारे हो गए इस लिए अब राज्य में पुलिस, कक्षपाल, सिपाही, गृह रक्षा वाहिनी, उत्पाद सिपाही की भर्ती प्रकिया नए नियमावली से ली जाएगी। इसके तहत जल्द ही 4919 पदों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती की दौड़ शुरू की जाएगी और उत्पाद सिपाही की लिखित परीक्षा का आयोजन जल्द ही किया जायेगा।
Jharkhand Police Running Date 2025 Overview
Post Name | Jharkhand Police Running Date 2025 |
Authority | Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) |
Post Name | Constable |
Total Post | 4919 |
Qualification | 10th Pass |
Online Start Date | 22.01.2024 |
Online Last Date | 21.02.2024 |
Running Date | May 2025 |
Admit Card | Coming Soon |
Running Details | 1600 Meter |
Official Website | https://jssc.jharkhand.gov.in/ |

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 19.5 लाख अभ्यर्थिओं ने दिया आवेदन
झारखंड में 4919 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती के लिए राज्य के 10वीं पास उम्मीदवारों से 22 जनवरी से 21 फरवरी 2024 तक आवेदन मांगे गए थे जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि तक कुल 19.5 लाख आवेदन प्राप्त हुए है। लेकिन इस भर्ती के लिए अब तक शारीरिक दक्षता या लिखित परीक्षा नहीं हई है जिससे 19.5 लाख अभयर्थी काफी परेशान है और नियुक्ति की परीक्षा का इंतजार कर रहे है। परन्तु मंत्री योगेंद्र प्रसाद के द्वारा विधानसभा में की गयी घोषणा के बाद राज्य के युवाओं के लिए एक उम्मीद की आस जगी है।
झारखंड पुलिस भर्ती नया नियमावली 2025
झारखंड सरकार ने राज्य राज्य के युवाओं के लिए पुलिस भर्ती नियमावली में बड़ा संशोधन किया है आपको बता दें की झारखंड में पुलिस भर्ती के लिए पूर्व में 10 किलोमीटर की दौड़ होती थी जिसे घटाकर अब 1600 मीटर कर दिया गया है। अब पुरुषों के लिए 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में तथा महिलाओं के लिए 1600 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पुरा करना होगा। अब इसी नियमावली से आगे की भर्ती प्रकिया शुरू होगी।
Jharkhand Police Physical Efficiency Test (PET) New Rules 2025
वर्ग | दूरी | समय |
---|---|---|
पुरुष | 1600 मीटर | 06 मिनट |
महिला | 1600 मीटर | 10 मिनट |
Jharkhand Police Physical Standard Test New Rules 2025
Category | Height | Chest |
---|---|---|
GEN/OBC/EWS | 160 CM | 81 CM |
SC/ST | 155 CM | 79 CM |
Female (All Category) | 148 CM | — |
Jharkhand Police Running Admit Card 2025 Kab Ayega?
झारखंड पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अब और इंतजार नहीं करना होगा जल्द ही राज्य में पुलिस बहाली के लिए दौड़ की प्रकिया शुरू की जाएगी उम्मीद जताई जा रही है की झारखंड पुलिस भर्ती के लिए मई 2025 में शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु दौड़ का आयोजन किया जायेगा । जिसके लिए अप्रैल के अंतिम सप्ताह में छात्रों का प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा। दौड़ में शामिल होने के लिए छात्रों को JSSC के आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in में जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
Jharkhand Police Running Date 2025 News Update

- झारखण्ड पुलिस नियुक्ति नियमावली में संशोधन, अब इस नियम से होगी दौड़
- राज्य के युवाओं के लिए ब्लॉक में निकली सीधी भर्ती, सैलरी ₹35000
- झारखंड मईयाँ सम्मान योजना हेतु सत्यापन शुरू, यंहा से मिलेगा फॉर्म
Important Links
FAQ’s
Jharkhand Police Running Date 2025?
May 2025
Jharkhand Police Running 2025 in KM?
Male Candidates 1600 Miter Running in 10 Minutes
Female Candidates 1600 Miter Running in 6 Minute
Jharkhand Police Admit Card Download Date 2025?
Last Week of April 2025
Conclusion
तो दोस्तों आज की इस आर्टिकल में हमने आपको Jharkhand Police New Running Date 2025 के बारे में बताया है मुझे उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी मिल गई होगी, इसी तरह के अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं, धन्यवाद।